लाइव न्यूज़ :

कनाडा चुनाव से पहले ट्रूडू ने अंतिम अपील की

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:11 IST

Open in App

टोरंटो, 19 सितंबर (एपी) आम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने देश की जनता को चेताया कि उनके प्रतिद्वंद्वी ‘कट्टरवादी’ महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करेंगे और कहा कि कनाडा के लोगों को ऐसी सरकार की जरुरत है जो विज्ञान पर भरोसा।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, ट्रूडू की लिबरल पार्टी और प्रतिद्वंद्वी कंजरवेटिव पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है और सोमवार को होने वाले चुनाव में किसी भी पक्ष को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है, ऐसे में विपक्ष के सहयोग के बगैर सत्ता में आना संभव नहीं होगा।

मांट्रियल में रविवार को चुनाव प्रचार अभियान समाप्त करते हुए ट्रूडू ने कहा, ‘‘हमें कंजवेटिव सरकार की जरुरत नहीं है, जो टीकाकरण के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर सकेगी और न ही विज्ञान के क्षेत्र में जिसकी हमें जरुरत है।’’

कंजरवेटिव नेता एरिन ओ’टूले ने यह बताने से साफ इंकार कर दिया था कि उनकी पार्टी के कितने उम्मीदवारों ने टीका नहीं लगवाया है और ट्रूडू कनाडा के लोगों को हर मौके पर इसकी याद दिलाते रहते हैं।

ओ’टूले ने टीका लगवाने को उम्मीदवारों की स्वास्थ्य संबंधी निजी फैसला बताया, लेकिन देश में टीका लगवाने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या की पृष्ठभूमि में टीका नहीं लगवाने वालों के प्रति आक्रोश भी बढ़ रहा है।

हवाई और रेल यात्रा करने वाले कनाडा वासियों के लिए ट्रूडू टीकाकरण को अनिवार्य बनाने के पक्ष में हैं लेकिन कंजरवेटिव इसका विरोध करते हैं। ट्रूडू ने इंगित किया कि अल्ब्रेटा में कंजरवेटिव सरकार द्वारा प्रांतीय सरकार चलायी जा रही है, और वहां संकट की स्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात