लाइव न्यूज़ :

ईरान में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:35 IST

Open in App

तेहरान, 25 दिसंबर (एपी) दक्षिण-पश्चिम ईरान में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब एक ट्रक ने खुजेस्तान प्रांत में खुर्रमशहर को अहवाज शहर से जोड़ने वाली सड़क पर मजदूरों को ले जा रही मिनी बस को टक्कर मार दी। एजेंसी ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक और मिनी बस में सवार नौ मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे की वजह से तेज गति से आ रही तीन कार भी बस से टकरा गई। इस घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक