लाइव न्यूज़ :

संकट में घिरे कैनसास के सांसद एक महीने में दूसरी बार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:40 IST

Open in App

लॉरेंस (अमेरिका), 30 नवंबर (एपी) शराब के नशे में गाड़ी चलाने के संदेह में एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार कैनसास से 21 वर्षीय सांसद को गिरफ्तार किया गया और इसके बाद उनके इस्तीफे या पद से हटाने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी हैं।

कैनसास हाईवे पेट्रोल ने कहा कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कैनसास के एक सैनिक ने लॉरेंस के करीब अंतरराज्यीय 70 पर आरोन कोलमैन को गिरफ्तार किया। कोलमैन को डगलस काउंटी जेल ले जाया गया। घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई और वह रिहा हो गए।

इस मामले में सोमवार सुबह तक कोलमैन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

गिरफ्तारी के समय, कोलमैन 30 अक्टूबर को घरेलू बैटरी (मामूली हिंसा) में की गई गिरफ्तारी के बाद बॉन्ड पर बाहर थे। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, उस मामले में, उन्होंने एक लड़ाई में अपने 18 वर्षीय भाई को कथित तौर पर धक्का दिया, मारा और उन पर थूका था।

कैनसास के डेमोक्रेट सांसद 2020 में निर्वाचन के बाद पदभार ग्रहण करने से पहले से ही विवादों में घिर गए थे और उन्होंने पूर्व में लड़कियों और युवतियों के खिलाफ दुर्व्यवहारों को स्वीकार किया। एक विधायी समिति ने फरवरी में कोलमैन को उन दुर्व्यवहारों के लिए लिखित रूप से फटकार लगाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला