कांगो में आफत ही आफत?, नाव में आग लगने से अभी तक 150 की मौत और 100 से अधिक लापता, शव पहचान करना मुश्किल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 12:00 IST2025-04-19T11:59:16+5:302025-04-19T12:00:16+5:30

लगभग 400 यात्री सवार थे। ‘एचबी कोंगोलो’ नामक नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

Trouble in Congo 150 dead more than 100 missing so far due boat fire bodies difficult to identify see video | कांगो में आफत ही आफत?, नाव में आग लगने से अभी तक 150 की मौत और 100 से अधिक लापता, शव पहचान करना मुश्किल

file photo

Highlightsमोटर चालित लकड़ी की नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई।हादसे के बाद दर्जनों लोगों को बचा लिया गया हालांकि इनमें से कई बुरी तरह जल गए। कम से कम 150 लोग मारे गए और सैकड़ों लापता हो गए।

किंशासाः कांगो में इस सप्ताह के शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 50 से बढ़कर 150 हो गई है तथा 100 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद नाव पलट गई, जिससे कम से कम 150 लोग मारे गए और सैकड़ों लापता हो गए। कांगो नदी में हुए हादसे के बाद दर्जनों लोगों को बचा लिया गया हालांकि इनमें से कई बुरी तरह जल गए। रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की मदद से बचाव दलों ने बुधवार को लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। नदी आयुक्त कॉम्पेटेंट लोयोको ने बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई। इसमें लगभग 400 यात्री सवार थे। ‘एचबी कोंगोलो’ नामक नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

 

स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कांगों नदी में मंगलवार देर रात को यह घटना हुई थी, जिसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और कई व्यक्तियों को बचा लिया गया है। रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की सहायता से बचाव दल बुधवार को भी लापता लोगों की तलाश कर रहा है। संबंधित अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि ‘एचबी कोंगोलो’ नामक नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए और जान चली गई क्योंकि वे तैरना नहीं जानते थे।

Web Title: Trouble in Congo 150 dead more than 100 missing so far due boat fire bodies difficult to identify see video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे