लाइव न्यूज़ :

अटलांटिक महासागर के ऊपर बना उष्णकटिबंधीय तूफान

By भाषा | Updated: September 19, 2021 15:55 IST

Open in App

मियामी, 19 सितंबर (एपी) मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार तड़के अटलांटिक महासागर के ऊपर उष्णकटिबंधीय तूफान ‘पीटर’ उत्पन्न हुआ और इसके साथ ही सुदूर पूर्वी अटलांटिक महासागर में एक नया उष्णकटिबंधीय दबाव बन रहा है।

मियामी में अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने सुबह पांच बजे जारी किए गए परामर्श में कहा कि ‘पीटर’ तूफान उत्तरी लीवार्ड द्वीप समूह के करीब 1,015 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

उष्णकटिबंधीय तूफान से मंगलवार तक वर्जिन द्वीप और प्यूर्तो रिको समेत कई द्वीपों पर बारिश आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन से पांच सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है।

तूफान के प्रभाव से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ‘पीटर’ 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अभी कोई तटीय चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इस बीच, रविवार को उष्णकटिबंधीय दबाव ‘सेवेंटीन’ भी उत्पन्न हुआ। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह दक्षिणी काबो वर्दे द्वीप से करीब 530 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसके रविवार या सोमवार तक उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा