लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्लाउडेट’ से भारी बारिश, खाड़ी तट क्षेत्र में आई बाढ़

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:56 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स, 19 जून (एपी) उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्लाउडेट’ के कारण लुइसियाना, मिसीसिप्पी और अलबामा के तटीय इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई और इससे समूचे दक्षिणपूर्वी दलदलीय क्षेत्र में अचानक बाढ़ और संभावित रूप से बवंडर का खतरा बढ़ गया है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह चार बजे यह बेहद शक्तिशाली हो गया और तीन घंटे बाद यह शहर के उत्तर की ओर था, इस दौरान अधिकतम 72 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, इसके बाद यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया। मिसीसिप्पी-अलबामा राज्य मार्ग में अभी भीषण बारिश के आसार नहीं हैं। मिसीसिप्पी तट से पश्चिमी फ्लोरिडा तक आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

अलबामा के मोबाइल काउंटी के आपदा प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारी ग्लेन ब्रानेन ने बताया कि किसी ने डूफिन द्वीप में मछली पकड़े वाले स्थान पर नुकसान की सूचना दी थी, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। ब्रानन ने शनिवार तड़के कहा, ‘‘सड़कों पर हर जगह पानी भरा हुआ है।’’

मौसमविदों के अनुसार तूफान से क्षेत्र में 12 से 25 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, वहीं दूर दराज के इलाकों में 38 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

स्लीडले पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा,‘‘ कुछ निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है और वाहनों के जरिए भी उन तक नहीं पहुंचा जा सकता। बहुत से लोगों की कारें पानी में फंसी हैं और हमें उनको वहां से निकालना है, उनमें एक महिला भी शामिल है,जो गर्भवती है और संभवतया अस्पताल जा रही थी।

मौसमविदों ने कहा कि ‘क्लाउडेट’ जॉर्जिया और कैरोलिना की ओर आगे बढ़ते हुए रविवार सुबह तक उष्णकटिबंधीय दबाव में तब्दील हो सकता है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मेक्सिको की खाड़ी के उत्तर की ओर बढ़ रहे तूफान के शनिवार तक अंदरुनी इलाकों में पहुंचने की आशंका है। तूफान के कारण खाड़ी तट के हिस्सों में 25 सेंटीमीटर तक और कुछ इलाकों में 38 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल