लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को 99वीं जयंती पर पाकिस्तान में दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:36 IST

Open in App

पेशावर, 12 दिसंबर भारतीय फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार को उनकी 99वीं जयंती के अवसर पर पाकिस्तान में उनके जन्मस्थल पेशावर में श्रद्धांजलि दी गई।

प्रांतीय सांस्कृतिक विरासत परिषद ने दिलीप कुमार से जुड़ीं कुछ पुरानी यादों को ताजा करने और दिवंगत अभिनेता की प्रेममयी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया।

दिलीप कुमार के पास अपने अभिनय के जरिए भावनाओं को पर्दे पर व्यक्त करने की एक अनूठी क्षमता थी। उन्हें भारतीय सिनेमा में अभिनय के नए तौर-तरीकों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। अभिनेता का इस वर्ष सात जुलाई को निधन हो गया था।

उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को यूसुफ खान के रूप में खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी के प्रसिद्ध किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला खुदादाद में हुआ था। भारत आने से पहले उन्होंने अपने बचपन के 12 साल पाकिस्तान में ही बिताए। हिंदी सिनेमा जगत में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला और दिलीप कुमार के रूप में वह बेहद लोकप्रिय हुए।

पेशावर प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने हिस्सा लिया और अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अभिनेता राज कपूर को भी याद किया गया जिनका जन्म भी पेशावर शहर में ही हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना