लाइव न्यूज़ :

जिम्मी लाई समेत 8 के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू, तियेनआनमेन चौक की घटना पर हांगकांग में मार्च निकलने पर हुए थे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:41 IST

सभी आठ आरोपियों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इन पर अन्य को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उकसाने का आरोप है। मुकदमे की सुनवाई 10 दिन तक चल सकती है।

Open in App

हांगकांग: हांगकांग में एक मार्च को लेकर गिरफ्तार किए गए जानेमाने उद्योगपति जिम्मी लाई और सात अन्य लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को शुरू हो गई। लाई और अन्य को पिछले साल हांगकांग में राजनीतिक असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के बीच गिरफ्तार किया गया था।

लाई और ‘हांगकांग अलांयस इन सपोर्ट ऑफ पैट्रिओटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट ऑफ चाइना’ के पूर्व प्रमुख ली चेयूक-यान समेत आठ लोगों पर बीजिंग के तियेनआनमेन चौक पर प्रदर्शनकारियों पर 1989 में की गई कार्रवाई की याद में अनधिकृत कार्यक्रम का आयोजन करने, उसमें हिस्सा लेने और अन्य को इसमें भाग लेने के लिए उकसाने का आरोप है।

इन आठ आरोपियों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है और उम्मीद है कि उनके मुकदमे की सुनवाई 10 दिन तक चलेगी। पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से खतरे का हवाला देकर तीन दशक में पहली बार पिछले साल वार्षिक ‘कैंडललाइट विजिल‘ (मोमबत्ती मार्च) पर रोक लगा दी थी। आलोचकों का मानना है कि यह प्रतिबंध 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अर्द्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में विपक्ष पर कार्रवाई का हिस्सा है।

पिछले साल चार जून को आयोजित मार्च में प्रतिबंध के बावजूद एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं समेत हजारो लोगों ने हिस्सा लिया था। पुलिस ने बाद में 26 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला