लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमले के संदिग्धों पर मुकदमा शुरू

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:17 IST

Open in App

लाहौर, 10 सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले में कथित तौर पर शामिल 85 संदिग्धों पर आतंकवाद रोधी एक अदालत में मुकदमे की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू हुई।

लाहौर से लगभग 590 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में चार अगस्त को गणेश मंदिर पर सैकड़ों लोगों ने डंडों, पत्थरों और ईंटों से हमला किया था।

एक स्थानीय मजहबी शिक्षा केंद्र में कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में एक हिन्दू लड़के को गिरफ्तार किया गया था जिसे अदालत ने रिहा कर दिया था। इसके विरोध में भीड़ ने मंदिर का एक हिस्सा जला दिया था और मूर्तियां तोड़ दी थीं।

पंजाब प्रांत की सरकार के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “पुलिस ने आतंकवाद रोधी अदालत में रिपोर्ट सौंपी जिसके बाद मंदिर पर हमले के मामले में गिरफ्तार 85 संदिग्धों पर मुकदमे की कार्यवाही आज शुरू हुई।”

संदिग्धों को बहावलपुर शहर की न्यू सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि सरकार ने संदिग्धों से मुआवजे के तौर पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये वसूल किये हैं।

उन्होंने कहा, “हमले के बाद सरकार द्वारा गणेश मंदिर का फिर से निर्माण कराया गया। सर्वोच्च अदालत ने आदेश दिया था कि हमलावरों को अपनी जेब से निर्माण का खर्च वहन करना होगा।” अधिकारी ने कहा कि मंदिर के अंदर निर्माण कार्य किया गया है लेकिन चारदीवारी का काम अभी चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल