लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपी अमेरिका के पूर्व पादरी के खिलाफ पूर्वी तिमोर में मुकदमे की सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: February 23, 2021 12:50 IST

Open in App

ओकोसी (पूर्वी तिमोर), 23 फरवरी (एपी) दक्षिण पूर्व एशिया के द्वीपीय देश पूर्वी तिमोर में अनाथ और बेसहारा बच्चों के आश्रय स्थल में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में अमेरिका के एक पादरी के खिलाफ मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।

पूर्वी तिमोर के महाभियोजक के मुताबिक पेंसिलवेनिया के पूर्व पादरी रिचर्ड डैशबैक (84) पर 14 साल से कम उम्र की बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के 14 आरोप लगाए गए हैं। सभी मामले में बाल पोर्नोग्राफी और घरेलू हिंसा के आरोप हैं।

दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल की सजा हो सकती है।

मुकदमे की सुनवाई शुरू होने पर पादरी के करीब 100 समर्थक भी अदालत के पास जमा हो गए लेकिन उन्हें परिसर में दाखिल नहीं होने दिया गया।

एशिया में नए राष्ट्र पूर्वी तिमोर की आबादी 13 लाख है जिसमें से 97 प्रतिशत कैथोलिक ईसाई हैं। वैटिकन के बाद यह दुनिया का सर्वाधिक कैथोलिक स्थान है।

पूर्व राष्ट्रपति जनाना गुस्माओ भी मंगलवार को कुछ समय के लिए अदालत कक्ष में मौजूद थे। गुस्माओ खुद के एक क्रांतिकारी नेता रहे हैं और देश में वह अब भी काफी प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

हालांकि बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने पर उनके बच्चों समेत कई लोगों ने सवाल उठाए हैं।

पूर्वी तिमोर की राजधानी डिलि में कैथोलिक चर्च के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चों के यौन शोषण की बात कबूल करने के बाद 2018 में डेशबैक को हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला