लाइव न्यूज़ :

2015 के पेरिस हमला मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:39 IST

Open in App

पेरिस, आठ सितंबर (एपी) इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा 2015 में पेरिस में किए गए हमले से जुड़े मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को फ्रांस में सुनवाई शुरू हुई। हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

आरोपियों को एक-एक कर अदालत कक्ष में बने शीशे के बॉक्स में ले जाया गया जहां चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

नौ बंदूकधारियों और आत्मघाती बम हमलावरों ने फ्रांस के राष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम, एक कंसर्ट हॉल व रेस्तराओं में 13 नवंबर 2015 को हमला किया था। हमले में बचे लोगों के साथ ही मृतकों के परिजन एवं शुभचिंतक अदालत कक्ष में मौजूद थे।

उस रात के हमले में चरमपंथी समूह का एकमात्र बचा आतंकवादी सालाह अब्देसलाम मुख्य आरोपी है। अब्देसलाम काले कपड़े पहने हुए अदालत में पेश हुआ।

आरोपियों में सबसे पहले अब्देसलाम को बुलाया गया और उसे खुद की पहचान बताने के लिए कहा गया। उसके पेशे के बारे में पूछे जाने पर अब्देसलाम ने कहा कि ‘‘उसकी आकांक्षा इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ाकू बनना है।’’

सुनवाई तय समय के करीब एक घंटे बाद शुरू हुई और विलंब के लिए कोई कारण नहीं बताया गया।

अब्देसलाम एकमात्र आरोपी है जिस पर हत्या का मुकदमा है। आईएस के इसी नेटवर्क ने कुछ महीने बाद ब्रुसेल्स में हमला कर 32 लोगों की हत्या कर दी थी।

उस रात एक कैफे में मारे गए एक व्यक्ति की मां डोमिनिक काइलमोस ने कहा कि सुनवाई उनके दुख को कम करने के साथ ही देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘हत्यारों, इन आतंकवादियों ने सोचा कि वे भीड़ पर गोलियां चला रहे हैं। लेकिन यह भीड़ नहीं थी-- ये व्यक्ति विशेष थे जिनका जीवन था, जिनका प्यार था, जिनकी उम्मीदें थीं और इस बारे में हमें सुनवाई के दौरान बात करने की जरूरत है। यह महत्वपूर्ण है।’’

मामले में 20 लोग आरोपी हैं लेकिन इनमें से छह लोगों पर उनकी गैर मौजूदगी में मुकदमा चलेगा। अब्देसलाम ने किराये की अपनी कार उत्तरी पेरिस में छोड़ दी थी और ब्रुसेल्स अपने घर भाग गया। उसने जांचकर्ताओं को कुछ भी बताने से इंकार किया है, लेकिन उसके पास हमले के बारे में सवालों के जवाब के साथ ही यूरोप एवं विदेशों में हमले की योजना बनाने वाले लोगों की जानकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल