लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच यात्रा के लिए अब पृथक-वास में रहना नहीं होगा अनिवार्य

By भाषा | Updated: April 19, 2021 09:34 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 19 अप्रैल (एपी) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यात्रा के लिए अब लोगों को पृथक-वास में नहीं रहना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने यात्रा ‘बबल’ को मंजूरी देने का फैसला किया है। इसका अर्थ यह होता है कि जिन कुछ देशों में संक्रमण को काबू किया जा चुका है, वे पृथक-वास की अनिवार्यता के बिना एक दूसरे के लिए सीमाओं को खोलते हैं, लेकिन अन्य देशों के साथ सीमाएं बंद रखते हैं।

दोनों देशों के बीच यात्रा ‘बबल’ को लेकर बनी सहमति से उन लोगों को राहत मिली है, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अपने परिवारों से अलग रह रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महीनों तक चली बातचीत के बाद पृथक-वास की अनिवार्यता समाप्त करने पर सहमति बनी है।

इस मौके पर वेलिंगटन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के मुख्य रनवे के निकट एक बड़ा स्वागत चिह्न बनाया गया है।

‘एयर न्यूजीलैंड’ की मुख्य संचालन अधिकारी कैरी हुरिहनगानयुई ने कहा कि उनकी कंपनी पहले दोनों देशों के बीच केवल दो या तीन उड़ानें ही संचालित कर रही थी, लेकिन सोमवार को 30 उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें दोनों देशों के 5,200 लोग यात्रा करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन ने इस मौके पर कहा, ‘‘ यह फैसला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के लिए लाभकारी होगा, जिससे हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलेगी।’’

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने भी यात्रा ‘बबल’ का स्वागत करते हुए कहा कि उनका देश नवागंतुकों का स्वागत करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना