लाइव न्यूज़ :

फ्रांस पर ब्रिटेन के यात्रा प्रतिबंध से यात्री नाराज, स्वास्थ्य प्रमुख कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:04 IST

Open in App

लंदन, 17 जुलाई (एपी) ब्रिटेन द्वारा फ्रांस के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की घोषणा वापस लिए जाने के बाद पर्यटकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने शनिवार को निराशा जतायी।

फ्रांस में फिलहाल संक्रमण की दर ब्रिटेन से कम है, इसके बावजूद ब्रिटेन ने यात्रा प्रतिबंध में ढील शुरू होने से महज दो दिन पहले यह घोषणा वापस ले ली। गौरतलब है कि ब्रिटेन में फिलहाल बेहद तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरुप के मामले बहुत ज्यादा हैं।

एक टूर आपरेटर ने कहा कि ब्रिटेन की इस घोषणा से यात्रा उद्योग चकित रह गया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी।

कोरोना वायरस संकट को लेकर ब्रिटेन के प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री साजिश जाविद ने शनिवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह फिलहाल पृथक-वास में हैं तथा दूसरी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

जाविद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने टीके की दोनों खुराक ली है और अभी तक ‘‘लक्षण बहुत हल्के हैं।’’

जाविद ने पिछले ही महीने मैट हैंकॉक की जगह मंत्री पद संभाला है। हैंकॉक ने दो गज की दूरी के नियम का उल्लंघन करने को लेकर पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें