लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए यात्रा के नियम कड़े किए गए

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:28 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 फरवरी ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार से यात्रा के नियम कड़े बना दिए गए जिसके तहत 33 उच्च खतरा वाले ‘‘रेड लिस्ट’’ देशों से ब्रिटेन लौटने वाले लोगों को आवश्यक रूप से होटल में पृथक-वास में रहना होगा।

यहां आने वाले लोगों को सरकार की तरफ से निर्धारित होटलों में दस दिनों तक पृथक-वास में रहने के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी और इसके लिए उन्हें 1750 पाउंड का भुगतान करना होगा। इसमें होटल का खर्च, परिवहन और पहुंचने के बाद दो अलग-अलग जांच का खर्च शामिल है। नये मानकों का गंभीर उल्लंघन करने वालों को दस वर्ष की जेल और 10 हजार पाउंड तक का जुर्माना हो सकता है।

जिन लोगों ने भारत जैसे ‘‘रेड लिस्ट’’ देशों का दौरा नहीं किया है, उन्हें दस दिनों तक आवश्यक रूप से घर में पृथक-वास में रहना पड़ेगा और पहुंचने के दूसरे और आठवें दिन दो आवश्यक कोविड-19 जांच कराने होंगे।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, ‘‘नये स्वरूप के सामने आने के बाद हमें और आगे कदम बढ़ाना होगा। आज से लागू नियम पृथक-वास की व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे और सीमा पर नये स्वरूप के खिलाफ सुरक्षा का स्तर सुदृढ़ करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने टीकाकरण कार्यक्रम की रक्षा के लिए ये नये उपाय जरूरी हैं जिसके तहत अब तक 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हम सभी सामान्य जीवन बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

ब्रिटेन या आयरलैंड का कोई भी निवासी जो उच्च खतरों वाले ‘‘रेड लिस्ट’’ देशों से लौट रहा है उसे निर्धारित स्थल से इंग्लैंड में प्रवेश करना होगा और सरकार के ‘‘प्रबंधन वाले किसी पृथक-वास केंद्र’’ के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के आवश्यक यात्रा नियमों में गैर निवासियों को फिलहाल शामिल नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल