लाइव न्यूज़ :

सत्ता हस्तांतरण अनुशासित तरीके से और समय पर होगा: शीर्ष रिपब्लिकन नेता

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,18 नवंबर अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष नेता एवं सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप से जो बाइडन प्रशासन को सत्ता हस्तांतरण ‘‘अनुशासित’’ तरीके से और ‘‘सही वक्त’’ पर होगा।

पिछले सप्ताह मुख्यधारा के मीडिया ने राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को विजेता घोषित किया, लेकिन ट्रंप ने इसे मानने से इनकार करते हुए, अपनी जीत का दावा किया था।

सीनेट में बहुमत के नेता मैक्कोलेन ने कहा कि अगले प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण होगा।

इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कैपिटोल हिल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस प्रशासन से अगले प्रशासन को सत्ता हस्तांतरण अनुशासित तरीके से करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में जो भी कहें स्पष्ट रूप से सब अप्रासंगिक है। यह सब सही वक्त पर होगा और हम 20 जनवरी को नए प्रशासन को शपथ दिलाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रपति चुनाव में देश इस प्रक्रिया से गुजरता है और विवादों से निपटने का एक तरीका है और उसे अदालत कहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी विवाद हैं उन्हें विभिन्न राज्यों की अदालतें देख रही हैं।’’

गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी के अनेक सांसद प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार कर चुके हैं कि बाइडन ने जीत हासिल की है।

वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम को सीनेट में एक मतदान के दौरान कई रिपब्लिकन सीनेटरों ने नव-निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...