लाइव न्यूज़ :

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन हस्तांतरित करना यूएनजीए प्रस्ताव का उल्लंघन: भारत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 11:26 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, तीन दिसंबर भारत ने पाकिस्तान द्वारा पवित्र करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का प्रबंधन मनमाने तरीके से गैर सिख इकाई को हस्तांरित करने का विरोध करते हुए कहा कि इस्लामाबाद का यह कदम सिख धर्म, उसके संरक्षण और रक्षा के खिलाफ होने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव का उल्लंघन है।

नवंबर में पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन का कामकाज पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से लेकर ‘एवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ के प्रशासनिक नियंत्रण में कर दिया था, जो कि गैर सिख इकाई है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को कहा, ‘‘ पाकिस्तान पहले ही पिछले साल इस सभा द्वारा पारित 'कल्चर ऑफ पीस' के शुरुआती प्रस्तावों का उल्लंघन कर चुका है। पिछले महीने पाकिस्तान ने मनमाने तरीके सिखों से पवित्र तीर्थस्थल करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन सिख समुदाय से लेकर गैर सिख इकाई के नियंत्रण वाले प्रशासन को सौंप दिया।’’

शर्मा ने कहा कि यह कृत्य सिख धर्म, इसके संरक्षण और रक्षा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का जिक्र दिसंबर 2019 के महासभा के प्रस्ताव में है और पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया।

यूएनजीए ने ‘ शांति के लिए अंतरधार्मिक और अंतरसंस्कृति के प्रचार, समझ और सहयोग’ के प्रस्ताव को पिछले साल दिसंबर में अंगीकार किया था। इसमें करतापुर साहिब गलियारे को खोले जाने की पहल का स्वागत किया गया था।

भारत ने पिछले महीने पाकिस्तान के संबंधित फैसले को ‘बेहद निंदनीय’ करार देते हुए कहा था कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला