लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दही खरीदने के लिए ट्रेन रोकनेवाले चालक और सहायक निलंबित

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:13 IST

Open in App

लाहौर (पाकिस्तान), आठ दिसंबर पाकिस्तान में एक ट्रेन चालक और उसके सहायक को लाहौर में एक रेलवे स्टेशन के निकट दही खरीदने के लिए ट्रेन रोकने के आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया गया। मीडिया में आई खबर से बुधवार को यह जानकारी मिली।

डॉन की खबर के अनुसार रेल मंत्री आजम खान स्वाती ने मंगलवार को चालक और उसके सहायक को निलंबित कर दिया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है, जिसमें चालक को दही खरीदने के लिए प्रांतीय राजधानी में काहना कच्चा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन रोकते हुए देखा जा सकता है।

खबर में कहा गया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे विभाग को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, यात्री सुरक्षा और घटते राजस्व की वजह से यह विभाग पहले से ही निशाने पर है। मंत्री ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान रेलवे के लाहौर प्रशासन को चालक राना मोहम्मद शहजाद और उनके सहायक इफ्तिखार हुसैन को निलंबित करने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल