लाइव न्यूज़ :

गाड़ी के इंजन में विस्फोट, आग से 10 अफगान नागरिकों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:09 IST

Open in App

काबुल, 24 फरवरी (एपी) दक्षिणी अफगानिस्तान में नागरिकों को लेकर जा रही एक मिनीवैन के इंजन में बुधवार को विस्फोट के बाद लगी आग में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं।

दक्षिणी उरोजगान के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अहमद शाह साहेल ने कहा कि परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था जब उनकी मिनीवैन हेलमंड नदी में आंशिक रूप से डूब गई। साहेल ने कहा कि परिवार के सदस्य गाड़ी से निकल नहीं पाए क्योंकि वह आधी पानी में डूबी हुई थी।

साहेल ने कहा कि उच्च दबाव और पानी के इंजन में घुसने से विस्फोट हुआ और गाड़ी के अंदर आग लगने से उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

वर और वधू अन्य कार में सफर कर रहे थे और वे सुरक्षित हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना उस इलाके में हुई जहां आतंकवादी और अफगान सुरक्षा बल सक्रिय हैं और पुलिस तत्काल राहत नहीं उपलब्ध करा सकी।

इस बीच मीडिया पैरोकार संगठन ‘नई’ ने एक बयान में कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने बघलान पत्रकार संघ के पूर्व प्रमुख डॉ. खलील नार्मगो की गोली मारकर हत्या कर दी।

बघलान के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि नार्मगो मंगलवार को बघलान प्रांत की राजधानी लौट रहे थे जब अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार रोककर उन्हें बाहर निकाला तथा गोली मार दी।

इस हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला