लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मोंटाना में ट्रेन पटरी से उतरी, कम से कम तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:07 IST

Open in App

जोपलिन (अमेरिका), 26 सितंबर (एपी) अमेरिका में सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एमट्रैक कंपनी की ट्रेन शनिवार दोपहर को उत्तर-मध्य मोंटाना में पटरी से उतर गई। लिबर्टी काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

ट्रेन का परिचालन करने वाली एमट्रैक कंपनी की ओर से कहा गया कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। एमट्रैक के प्रवक्ता जैसन अबराम्स ने एक वक्तव्य में बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर करीब चार बजे ‘एम्पायर बिल्डर’ ट्रेन जोपलिन कस्बे के निकट पटरी से उतर गई। हादसा जिस जगह पर हुआ वह हेलेना से 241 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और कनाडा की सीमा से करीब 48 किलोमीटर की दूरी पर है।

इस ट्रेन में 141 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। ट्रेन में दो इंजन लगे थे और 10 डिब्बे थे जिनमें से आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

शेरिफ कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के प्रवक्ता एरिक वेइस ने बताया कि बोर्ड हादसे की जांच के लिए 14 सदस्यीय टीम को भेजेगा। यह टीम रेल मार्ग के सिग्नल और अन्य कार्यप्रणाली की भी जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना