लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में रेल हादसा: मोंटाना में ट्रेन पटरी से उतरी, तीन की मौत, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:41 IST

सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एमट्रैक कंपनी की ट्रेन पटरी से उतर गई। दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है।

Open in App

मोंटाना (अमेरिका): अमेरिका में सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एमट्रैक कंपनी की ट्रेन शनिवार दोपहर को उत्तर-मध्य मोंटाना में पटरी से उतर गई। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हैं।

एमट्रेक के प्रवक्ता जैसन अबराम्स ने एक वक्तव्य में बताया कि ‘एम्पायर बिल्डर’ ट्रेन की पांच बोगियां जोपलिन कस्बे के निकट पटरी से उतर गई। इस ट्रेन में 147 यात्री और क्रू के 13 सदस्य सवार थे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने तथा अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।  फिलहाल ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :अमेरिकारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा