लाइव न्यूज़ :

मिस्र में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 01:34 IST

Open in App

काहिरा, 18 अप्रैल (एपी) मिस्र की राजधानी कहिरा में रविवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे नजर आ रहे हैं और यात्री बाहर निकलते दिखाई देते हैं।

यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 98 लोग घायल हुए हैं और हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल पाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी शरकिया सूबे में रेलगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक