लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में ट्रेन दुर्घटना मानवीय त्रुटि के कारण हुई: परिवहन मंत्री

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:50 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 25 मई (एपी) मलेशिया के परिवहन मंत्री वी का सियोंग ने मंगलवार को कहा कि कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर की घटना एक ट्रेन के चालक की लापरवाही के कारण हुई।

इस घटना में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।

मेट्रो ट्रेन देश के सबसे ऊंचे ट्विन टावरों में से एक पेट्रोनास टॉवर्स के पास सुरंग के भीतर परीक्षण के लिए चलाई गई खाली गाड़ी से टकरा गई। ट्रेन में 213 यात्री सवार थे। यह हादसा 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली का सबसे बड़ा हादसा है।

सियोंग ने कहा कि खाली ट्रेन का चालक गलत रास्ते पर जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दुर्घटना ट्रेन चालक की लापरवाही के कारण हुई ... जो गलत दिशा में ट्रेन चला रहा था।’’

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 21 लोग अस्पताल में भर्ती है जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन वेंटिलेटर पर है। मामूली रूप से घायलों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा, “एक गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी और दूसरी गाड़ी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जब यह टक्कर हुई। भीषण झटका लगने की वजह से कुछ यात्री अपनी सीट से बाहर गिर गए।’’

सोमवार रात हुई टक्कर की सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ यात्री दिख रहे हैं और चारों तरफ शीशे टूट कर बिखरे हुए हैं।

प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने हादसे की संपूर्ण जांच कराने को कहा है।

इससे पूर्व पुलिस ने कहा था कि उन्हें संदेह है कि ट्रेनों के परिचालन नियंत्रण केंद्र से कुछ गलत सूचना दी गई।

दुर्घटना से कुआलालंपुर और आस-पास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली तीन लाइट रेल लाइनों में से एक प्रभावित हुई है। सरकारी स्वामित्व वाली मेट्रो प्रणाली की मालिक कंपनी प्रसारण मलेशिया बेरहद ने कहा कि ट्रेन सेवाएं मंगलवार से फिर से शुरू हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा