'Toxic' है इस बार का ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर, मी टू कैंपेन की वजह से हुआ सबसे ज्यादा सर्च

By मेघना वर्मा | Updated: November 20, 2018 11:23 IST2018-11-20T11:23:32+5:302018-11-20T11:23:32+5:30

इस शब्द को इस पूरे साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है ना सिर्फ सोशल साइट्स पर बल्कि ऑक्सफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी।

toxic is oxfords word of the year 2018 it use climate and political situations | 'Toxic' है इस बार का ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर, मी टू कैंपेन की वजह से हुआ सबसे ज्यादा सर्च

'Toxic' है इस बार का ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर, मी टू कैंपेन की वजह से हुआ सबसे ज्यादा सर्च

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'Toxic'यानी जहरीला को 2018 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात का खुलासा किया गया। इस शब्द का मलतब हमारे पर्यावरण से तो होता ही है साथ ही इसे राजनीतिक माहौल के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। यूएस डिक्शनरीज, ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी प्रेस यूएसए की सीनियर एसिसटेंट एडिटर जेफेरी शेरवुड ने बताया कि इन वर्तमान हालातों में इस शब्द का इस्तेमाल कई चीजों पर किया जा सकता है इसलिए इसे साल का शब्द चुना गया। 

इस शब्द को इस पूरे साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। ना सिर्फ सोशल साइट्स पर बल्कि ऑक्सफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लोगों ने स्थितयों, चिंताओं और घटनाओं को इस शब्द के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। 

शेरवुड ने बताया कि इस साल 45 प्रतिशत तक साइट पर सर्च करने वालों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा की 2017 के वर्ल्ड ऑफ द ईयर “youthquake,” से इस साल का “toxic” शब्द ज्यादा अच्छा है। इसका कारण ये है कि ये शब्द एक साथ बहुत से इमोशन एक साथ एक्सपलेन कर सकते हैं। 

इस साल मी टू अभियान की वजह से टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी शब्द रोशनी में आया। इसके अलावा दुनिया भर में इस शब्द को राजनीति, पॉलिसी, एजेंडा और भाषणों पर भी ये शब्द लागू होते हैं। इतिहास की बात करें तो ये शब्द 1600 ईस्वी में लैटिन शब्द  “toxicus,” से बना है। जिसे डाइवर्ट करके “toxicum,” बना दिया गया था। 

Web Title: toxic is oxfords word of the year 2018 it use climate and political situations

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे