लाइव न्यूज़ :

महामारी में पर्यटन : थाईलैंड सरकार ने फुकेट में विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:34 IST

Open in App

फुकेट, एक जुलाई (एपी) थाईलैंड ने महामारी से सबसे अधिक प्रभावित पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को महत्वकांक्षी लेकिन खतरा युक्त योजना की घोषणा की। इसके तहत फुकेट के रिजॉर्ट को कम खतरे वाले देशों के पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके पर्यटकों के लिए खोला गया है।

नयी योजना के बाद अबू धाबी से पर्यटकों को लेकर एतिहाद जेट का पहला विमान जब पहुंचा तो उसपर पानी की बौछार कर स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए फ्रांसीसी नागरिक 60 वर्षीय ब्रूनो साउल्लिर्ड ने कहा कि वह गत एक साल से थाईलैंड लौटने का सपना देख रख रहे थे और मौका मिलते ही उसे लपक लिया। उन्होंने कहा,‘‘मैं बहुत खुश हूं।’’

थाईलैंड सरकार ने ‘ फुकेट सैंडबॉक्स’ कार्यक्रम ऐसे समय शुरू किया है जब देश में डेल्टा प्रकार सहित कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और कई लोगों ने इतनी जल्दी पयर्टकों को आकर्षित करने पर सवाल उठाया है।

गौरतलब है कि महामारी से पहले थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र का योगदान 20 प्रतिशत था और फुकेट की आय का 95 प्रतिशत हिस्सा इसी क्षेत्र से आता था। इस साल के शुरुआती पांच महीनों में फुकेट में करीब पांच लाख यात्री आए जिनमें विदेशियों की संख्या नगण्य रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में 30 लाख आगंतुक आए थे जिनमें 20 लाख विदेशी थे।

‘सैंडबॉक्स’ कार्यक्रम के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओचा स्वयं फुकेट दोपहर का भोजन करने के लिए गए। उन्होंने कहा कि सैंडबॉक्स कार्यक्रम जून में उनके द्वारा घोषित योजना का महज पहला कदम है। ओचा ने 120 दिनों में देश को पूरी तरह से खोलने का लक्ष्य तय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात