लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री से अफगानिस्तान को लेकर कांग्रेस में कड़े सवाल

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 सितंबर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से अफगानिस्तान से अमेरिका के निकलने की बाइडन प्रशासन की योजना को लेकर लगातार दूसरे दिन कड़े सवाल पूछे गए। इस योजना की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना हुई है।

मंगलवार को सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने पेश हुए ब्लिंकन से सांसदों ने अनेक अमेरिकी नागरिकों, ग्रीन कार्ड धारकों को अफगानिस्तान में छोड़े जाने और उस देश में फंसे अफगानों के सामने पैदा हुए खतरों के बारे में सवाल किये गए।

समिति के दो शीर्ष सदस्यों, न्यूजर्सी से डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य बॉब मेनेंडेज और इडाहो से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जेम्स रिस्च दोनों ने अपने शुरुआती भाषण में इस वापसी को पराजय करार दिया।

समिति के अध्यक्ष मेनेंडेज ने कहा कि वापसी ''स्पष्ट रूप से घातक और त्रुटिपूर्ण थी।''

मेनेंडेज आमतौर पर राष्ट्रपति जो बाइडन की विदेश नीति का समर्थन करते रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने विदेश नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए।

रिस्च ने कहा, ''वापसी निराशाजनक विफलता थी।''

ब्लिंकन ने फिर से ट्रंप प्रशासन को, तालिबान के साथ फरवरी 2020 के शांति समझौते के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि बाइडेन के हाथ बंधे थे। इसके अलावा अफगान सरकार और सुरक्षा बलों के त्वरित और अप्रत्याशित पतन के कारण 15 तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब