जापान में मूसलाधार बारिश से बाढ़, भूस्खलन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 10:06 IST2021-08-15T10:06:46+5:302021-08-15T10:06:46+5:30

Torrential rains cause floods, landslides in Japan | जापान में मूसलाधार बारिश से बाढ़, भूस्खलन

जापान में मूसलाधार बारिश से बाढ़, भूस्खलन

तोक्यो, 15 अगस्त (एपी) जापान में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ के कारण तीन और लोगों के मरने की आशंका है और कई निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार मध्य जापान के नगानो प्रांत में ओकाया शहर में रविवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण एक मकान क्षतिगस्त हो गया जिसमें रहने वाले आठ लोग उसके नीचे दब गए। इनमें से तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। अन्य तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नागासाकी में शुक्रवार को भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जबकि दो अन्य लोग लापता हैं। हिरोशिमा में भूस्खलन की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि दक्षिणी क्युशु क्षेत्र और हिरोशिमा में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस सप्ताह जापान के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश हुई और देश के मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

करीब 200 शहर बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में हैं, जहां निवासियों को अलर्ट जारी कर सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में करीब 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन में करीब 500 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Torrential rains cause floods, landslides in Japan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे