लाइव न्यूज़ :

उत्तरी इराक में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:18 IST

Open in App

इरबिल (इराक), 17 दिसंबर (एपी) उत्तरी इराक में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की आशंका है। इराकी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अर्द्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में इरबिल प्रांत के गवर्नर ओमेद खोशनाव ने कहा कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में दरातु जिले में इन लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि सात लोगों की मौत अचानक आई बाढ़ में हुई, जबकि एक अन्य की मौत बिजली गिरने से हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की आशंका है।

उन्होंने स्थानीय बाशिंदों से घरों के अंदर ही रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ चार दिनों तक रह सकती है।

कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री मसरूर बारजानी ने कहा कि वह बाढ़ में जानमाल को हुई क्षति से बहुत दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में फौरन राहत सहायता मुहैया करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा