लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाली सीडीसी की रिपोर्ट: दस्तावेज

By भाषा | Updated: May 9, 2020 16:42 IST

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच लागू लॉकडाउन को समाप्त करने या नहीं करने के संबंध में देश के शीर्ष रोग नियंत्रण विशेषज्ञों की विस्तृत सलाह को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच लागू लॉकडाउन को समाप्त करने या नहीं करने के संबंध में देश के शीर्ष रोग नियंत्रण विशेषज्ञों की विस्तृत सलाह को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने किया था।ईमेल से पता चलता है कि जब एपी ने बंद खोलने के लिए दिशा-निर्देश संबंधी दस्तावेज को दबा दिए जाने की बृहस्पतिवार को खबर दी थी तो उसके बाद ट्रम्प प्रशासन ने इसके अहम पहलुओं को त्वरित मंजूरी देने के आदेश भी दिए।

गैन्जविल।कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच लागू लॉकडाउन को समाप्त करने या नहीं करने के संबंध में देश के शीर्ष रोग नियंत्रण विशेषज्ञों की विस्तृत सलाह को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने किया था। सरकार के आंतरिक ईमेलों से इस बात का खुलासा हुआ है। इन ईमेल से पता चलता है कि जब एपी ने बंद खोलने के लिए दिशा-निर्देश संबंधी दस्तावेज को दबा दिए जाने की बृहस्पतिवार को खबर दी थी तो उसके बाद ट्रम्प प्रशासन ने इसके अहम पहलुओं को त्वरित मंजूरी देने के आदेश भी दिए।

‘द एसोसिएटिड प्रेस’ को प्राप्त हुए ईमेल दर्शाते हैं कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) में देश के शीर्ष जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कई सप्ताहों की मेहनत के बाद दिशा-निर्देश तैयार किए, ताकि जन स्वास्थ्य आपात से निपटने में देश की मदद की जा सके, लेकिन व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने उचित कारण दिए बिना ही उनके काम को खारिज कर दिया। ‘‘अमेरिका को पुन: खोलने संबंधी रूपरेखा के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश’’ शीर्षक वाले दस्तावेजों को लॉकडाउन हटाने या नहीं हटाने के संबंध में फैसला करने के लिए नेताओं की मदद करने के मकसद से तैयार किया गया था।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कायलीग मैकनेनी ने शुक्रवार को कहा था कि इन दस्तावेजों को सीडीसी के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने मंजूरी ही नहीं दी थी, लेकिन नए ईमेल दर्शाते हैं कि रेडफील्ड ने इन्हें स्वीकृति दे दी थी। इसके बावजूद इसे 30 अप्रैल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रेडफील्ड ने 10 अप्रैल को ही दिशा-निर्देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निकट सहयोगियों के साथ साझा किए थे। तीन दिन बाद सीडीसी के प्रबंधन ने 60 पन्नों की रिपोर्ट व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय को भेजी थी। ऐसा अकसर तभी किया जाता है, जब एजेंसियां उनके द्वारा स्वीकृत दस्तावेजों को व्हाइट हाउस की अंतिम मंजूरी के लिए भेजती हैं। एक सूत्र ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि दस्तावेजों के अनुसार सीडीसी ने दिशा-निर्देशों को मंजूरी दिए जाने के बारे में कई बार जानकारी मांगी, लेकिन 30 अप्रैल को सीडीसी के दस्तावेजों को बिना कोई उचित कारण बताए खारिज कर दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल