लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अमेरिकी सांसद ने भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 25, 2021 08:55 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 मार्च अमेरिका की विदेश नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक शीर्ष सांसद ने भारत और अमेरिका के बीच खासतौर पर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की मांग की है।

‘अमेरिका एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डिव्लेप्मेंट’ (यूएसएआईडी) में सांसद सामंथा पावर के नाम की पुष्टि के लिए हुई सुनवाई के दौरान सांसद रॉबर्ट मेनंडेज ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच खासतौर पर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को उन्होंने प्राथमिकता दी है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पावर के नाम की अनुशंसा की है।

संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष मेनंडेज ने पावर से पूछा, ‘‘मैं उस भूमिका के बारे में जानना चाहूंगा जो यूएसएआईडी अमेरिका और भारत के बीच सहयोग को बढ़ाने तथा स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निभाएगी।’’

सुनवाई के दौरान पावर ने अमेरिका और हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की ओर से पेश की जा रही चुनौतियों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर विकासशील देशों अथवा उसके आस-पास के देशों की बात की जाए तो चीन के विस्तारवादी और बेहद आक्रामक बर्ताव का एक वर्ष होने जा रहा है। हमने यह हांगकांग में देखा है, दक्षिण चीन सागर में देखा और भारत की सीमा पर देखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन के लिए यह सब अच्छा नहीं रहा है। आप देखिए....अगर दुनिया में चीन के बारे में विचार देखिए तो यह बहुत निचले स्तर पर हैं....।’’

पावर ने कहा कि इससे अमेरिका के लिए रास्ते खुलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल