लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अमेरिकी सैन्य नेतृत्व ने बलों को अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा याद दिलाई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 10:19 IST

Open in App

वाशिंगटन,13 जनवरी (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर हिंसा होने की आशंका के बीच शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने सभी सैन्यकर्मियों को ज्ञापन भेजकर कहा है कि कैपिटल (संसद भवन) पर पिछले सप्ताह हुआ घातक हमला लोकतंत्र विरोधी और आपराधिक कृत्य था तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी हिंसा का अधिकार नहीं देती।

‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के सभी सदस्यों ने मंगलवार को जारी इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सैन्यकर्मियों से कहा गया है कि बाइडन को अगला राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है और वह 20 जनवरी को शपथ लेंगे।

‘ज्वाइंट चीफ्स’ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले समेत सैन्य नेतृत्व का इस प्रकार ज्ञापन जारी करके सैन्य कर्मियों को यह याद दिलाने पर मजबूर होना साधारण बात नहीं है कि संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करना गलत है।

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘हमने कैपिटल में कानून के शासन के विपरीत कदमों को देखा।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अभिव्यक्ति और एकत्र होने की आजादी किसी को हिंसा और राजद्रोह करने का अधिकार नहीं देती।’’

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘सैन्य कर्मियों के तौर पर हमें देश के मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। हम संविधान को समर्थन देते हैं और उसकी रक्षा करते हैं। संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करने का कोई भी कृत्य केवल हमारी परंपराओं, मूल्यों एवं शपथ के ही विपरीत नहीं है, बल्कि यह कानून के भी विरुद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला