लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने दलाई लामा को 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:31 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात जुलाई अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रेरणा बताया।

अमेरिका में दलाई लामा के समर्थकों ने न्यूयॉर्क में उनके सम्मान में एक पुस्तकालय स्थापित करने की योजना की घोषणा की। मंगलवार को अपना 86वां जन्मदिन मनाने वाले 14वें दलाई लामा ने 1959 में चीनी शासन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी शहर धर्मशाला में अपना मुख्यालय बनाया है।

चीन तिब्बत की निर्वासित सरकार को मान्यता नहीं देता है और दलाई लामा पर तिब्बत को चीन से अलग करने की मांग करने का आरोप लगाता है। तिब्बत के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा अलगाववादी होने से इनकार करते हैं और कहते हैं कि वह केवल पर्याप्त स्वायत्तता और तिब्बत की मूल बौद्ध संस्कृति के संरक्षण की वकालत करते हैं।

दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, "मुझे परम पावन दलाई लामा को, छह जुलाई को उनके 86वें जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खुशी हो रही है।”

उन्होंने कहा कि वह दुनिया भर में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो करुणा, समानता और समावेशिता के उनके संदेशों से प्रभावित होते हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ट्वीट किया कि तिब्बत के लोगों और तिब्बत के कई अन्य मित्रों के साथ मिलकर दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना सम्मान की बात है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक पत्रकार वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “आज हम परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जिनकी कृपा और करुणा ने हम सभी के लिए प्रेरणा का काम किया है।”

इस मौके पर न्यूयॉर्क के इथाका में नमग्याल मठ ने ऐलान किया है कि वह दलाई लामा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए 50 लाख डॉलर जुटाएगा।

मठ के प्रमुख, तेन्जीन चेओसैंग ने कहा वह एक ऐसी परियोजना के लिए लोगों से दान मांग रहे हैं जिससे मानवता का फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब