लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने फेसबुक के खिलाफ अविश्वास के मुकदमे शुरू किए जाने का किया स्वागत

By भाषा | Updated: December 10, 2020 11:05 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 दिसंबर शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने फेसबुक के खिलाफ अविश्वास के दो मुकदमे चलाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया साइट की जवाबदेही ‘‘काफी समय से लंबित’’ थी।

मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ने डिजिटल बाजार में अपने आधिपत्य का दुरुपयोग किया है और वह प्रतिस्पर्धा विरोधी कार्यों में संलिप्त रहा है।

हालांकि ‘इन्फॉमेशन टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन’ (आईटीआईएफ) ने कहा कि संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) और 48 राज्यों द्वारा बुधवार को दायर मुकदमे अमेरिकी प्रतिस्पर्धा एवं उपभोक्ताओं दोनों के लिए खतरा हैं।

हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष जेरोल्ड नाडलर ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप से प्रतिस्पर्धा करने के बजाए फेसबुक ने अपने प्रभुत्व के विस्तार के लिए उन्हें खरीद लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फेसबुक ने अवैध रूप से अपना एकाधिकार बनाए रखा, जिसकी वजह से उसने अन्य अनुचित कार्य किए। पहली बात तो, ऐसा होना ही नहीं चाहिए था और उसकी जवाबदेही काफी समय से लंबित थी।’’

अविश्वास, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर प्रतिनिधि सभा की न्यायिक उपसमिति के उपाध्यक्ष एवं सांसद जो नेगुसे ने कहा कि उपसमिति की डिजिटल बाजार संबंधी जांच में इस बात के कई सबूत मिले हैं कि फेसबुक ने सोशल नेटवर्किंग पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों का अधिग्रहण करने, उनकी नकल करने या उन्हें नष्ट करने के लिए बाजार में अपनी ताकत का इस्तेमाल किया।

प्रतिनिधि सभा की अविश्वास संबंधी मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष डेविड एन सिसिलिने ने कहा कि फेसबुक ने लोगों की निजता को नुकसान पहुंचाया और अपने मंच को विकसित करने के लिए गलत सूचना के प्रसार की अनुमति दी और ये मुकदमे फेसबुक के एकाधिकार को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

इनके अलावा सीनेटरों माइक ली, रिचर्ड ब्लूमेंथल, भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल और सीनेटर मार्क वार्नर ने भी इन मुकदमों का स्वागत किया।

इस बीच, आईटीआईएफ अध्यक्ष रॉबर्ट अटकिंसन ने कहा कि ये मुकदमे ‘‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धा एवं अमेरिकी उपभोक्ताओं दोनों के लिए खतरा’’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला