लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने रक्षा मंत्री ऑस्टिन की भारत यात्रा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:14 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, 20 मार्च अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की अमेरिका के ‘‘रणनीतिक भागीदार’’ भारत की पहली यात्रा का स्वागत किया है और चीनी आक्रामकता के बीच उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को उजागर किया।

ऑस्टिन तीन देशों के यात्रा पर हैं। भारत की यात्रा पर जाने से पहले वह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर थे।

डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष एवं सांसद फिलोमेन वेला ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री ऑस्टिन को सफल भारत दौरे के लिए बधाईयां।’’

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में हिस्पैनिम सदस्य वेला ने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद करता हूं।’’

ऊर्जा एवं वाणिज्य समिति के अध्यक्ष सांसद फ्रैंक पैलोन ने ऑस्टिन की भारत यात्रा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि रक्षा मंत्री अपने सामरिक भागीदार भारत के साथ वार्ता कर रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने दिखाया है कि वह अमेरिका-भारत भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि क्षेत्र में स्थायित्व को बढ़ावा दिया जा सके।’’

चीन के बढ़ते सैन्य दु:साहस के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर दुनिया के प्रमुख देश चिंतित हैं। चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने के लिए अमेरिका क्वाड को मजबूत करने का पक्षधर है।

सांसद स्टीफन मर्फी ने एक ट्वीट में कहा कि वह उत्साहित हैं कि अमेरिका की विदेश नीति में गठबंधन को मजबूत बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत में अपने हितों की रक्षा करने और चीनी आक्रामकता को रोकने के लिए ‘‘क्वाड’’ सदस्यों -- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करना जरूरी है।’’

सांसद एंथनी ब्राउन ने एक ट्वीट में भारत की सफल यात्रा के लिए रक्षा मंत्री ऑस्टिन को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थायित्व के लिए अमेरिका-भारत के बीच सामरिक भागीदारी आवश्यक है। इस संबंध को मजबूत करने से स्वतंत्र एवं खुले हिंद प्रशांत को और मजबूत किया जा सकता है।’’

गौरतलब है कि चीन दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद में उलझा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में उसने प्रायद्वीपों का सैन्यीकरण भी तेज किया है।

बीजिंग संपूर्ण दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है लेकिन वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रूनेई और ताईवान भी इन इलाकों पर दावे करते हैं। पूर्वी चीन सागर में चीन का जापान के साथ विवाद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला