लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की शीर्ष राजनयिक छह, सात अक्टूबर को भारत यात्रा पर जाएंगी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 08:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच यहां सफल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्ष से बातचीत के लिए अगले महीने भारत यात्रा पर जाएंगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश विभाग ने बताया कि उप विदेश मंत्री वेंडी आर शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली और अगले दिन मुंबई की यात्रा करेंगी। विदेश विभाग के अनुसार, ‘‘शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली में कई दौर की द्विपक्षीय बैठकों, सामाजिक संस्था के कार्यक्रमों और इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। वह सात अक्टूबर को व्यापार और सामाजिक संस्था के साथ अपने कार्यक्रमों के सिलसिले में मुंबई की यात्रा करेंगी।’’

विभाग ने बताया कि मुंबई के बाद शरमन पाकिस्तान में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए इस्लामाबाद जाएंगी। दिल्ली पहुंचने से पहले शरमन 29 सितंबर से स्विट्जरलैंड और उज्बेकिस्तान का भी दौरा करेंगी।

भारत और अमेरिका नवंबर में बाइडन प्रशासन के तहत अपना पहला टू-प्लस-टू शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!