लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारी ने बल की गैर राजनीतिक प्रकृति को बनाए रखने का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 नवंबर (एपी) पेंटागन में गत एक हफ्ते से जारी उथल-पुथल के बीच अमेरिकी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बल के गैर राजनीतिक स्वरूप को बनाए रखने का भरोसा दिया है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली ने कहा, ‘‘ हम अन्य सेनाओं के बीच विशेष हैं। हमने राजा या रानी, अत्याचारी या तानाशाह के लिए शपथ नहीं ली है। हमने किसी व्यक्ति की शपथ नहीं ली है।’’

मिली ने यह बात बुधवार को सैन्य संग्रहालय के लोकार्पण के मौके पर कही। गौरतलब है कि इसी हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को हटाकर अपने तीन विश्वस्तों को पेंटागन के वरिष्ठ नीति निर्धारक पदों पर नियुक्त किया है।

पेंटागन में अचानक बदलाव से ट्रंप द्वारा आखिरी के दो महीने के कार्यकाल में उठाए जाने वाले कदमों को लेकर आशंका पैदा हो गई है। साथ ही यह आशंका जताई जा रही है कि क्या सेना की गैर राजनीतिक प्रकृति बरकरार रहेगी।

मिली ने यह टिप्पणी एस्पर के उत्तराधिकारी और कार्यकारी रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर की उपस्थिति में की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनका विचार रहा है कि सेना का कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है और प्रत्येक सैनिक की यह ‘नैतिक’ जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें