लाइव न्यूज़ :

अमेरिका व रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:50 IST

Open in App

हेलसिंकी, 22 सितंबर (एपी) अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष से मुलाकात की। दोनों सैन्य अधिकारियों की यह मुलाकात अफगानिस्तान की सीमा से लगे देशों में सैन्य ठिकानों के अधिकार और आतंकवाद विरोधी अन्य कदमों के लिए समर्थन प्राप्त करने की खातिर अमेरिकी संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुयी।

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिली और रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव की मुलाकात अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बीच एक महत्वपूर्ण समय पर हुयी है।

अफगानिस्तान में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की निगरानी में मदद के लिए अमेरिका जमीन पर सैनिकों की मौजूदगी के बिना अधिक ठिकानों, खुफिया जानकारी साझा करने और अन्य समझौतों के पक्ष में है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसे आतंकवादी संगठन फिर से एकजुट नहीं हों तथा अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा नहीं पैदा कर सकें।

रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने जुलाई में कहा था कि रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों में अमेरिकी सैनिकों की कोई भी तैनाती उसे "अस्वीकार्य है।"

अमेरिकी अधिकारी मिली ने उनके साथ हेलसिंकी की यात्रा पर जाने पत्रकारों को बैठक का ब्योरा देने से इनकार कर दिया। मिली के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह बैठक जोखिम में कमी और टकराव दूर करने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच सैन्य नेतृत्व संचार में सुधार लाने के लिए आगे की बातचीत थी।

बटलर ने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत के ब्योरे का खुलासा नहीं करने पर सहमत हुए। विगत में भी बैठकों और मुलाकातों के ब्योरे का खुलासा नहीं किया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?