लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षा कानून का बचाव किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:23 IST

Open in App

हांगकांग, एक जुलाई (एपी) हांगकांग के चीनी नियंत्रण में वापस आने की वर्षगांठ के मौके पर नगर के एक शीर्ष अधिकारी ने बीजिंग द्वारा थोपे गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का बचाव किया और बृहस्पतिवार को कहा कि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आने वाले वर्ष में इसका अधिक उपयोग किया जाएगा। यह कानून लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को दबाने के लिए लागू किया गया है।

पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के प्रमुख स्थल विक्टोरिया पार्क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया और चेतावनी दी कि यदि वे इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। हांगकांग 1997 में इसी दिन वापस चीन को सौंप दिया गया था। पुलिस ने कहा कि लोकतंत्र समर्थक लोगों को प्रदर्शन स्थल पर जुटने के लिए ऑनलाइन तरीके से प्रोत्साहित किया जा रहा था।

सुरक्षा कानून एक साल पहले लागू किया गया था और अधिकारियों ने हांगकांग में असंतोष पर सख्त कार्रवाई की थी। आलोचकों का कहना है कि चीन 50 वर्षों तक हांगकांग को विशेषाधिकार देने के वादे से मुकर गया।

हांगकांग के मुख्य सचिव जॉन ली ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में मानवाधिकारों का सम्मान किया जाता है और नागरिकों को प्रेस की आजादी तथा एकत्र होने का अधिकार देता है।

हालांकि, बड़े प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और लोकतंत्र समर्थक कई कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ली पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश की चीन को वापसी की 24वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। ली ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून से सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता बहाल हुयी है और हांगकांग में बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "हांगकांग की संभावनाओं को लेकर हमारी टीम को पहले से कहीं अधिक भरोसा है। आने वाले वर्ष में, हम दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखेंगे और एक देश, दो प्रणाली सिद्धांत के कार्यान्वयन में सुधार लाएंगे।’’

इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक सौ साल पूरा होने पर बीजिंग में आयोजित शताब्दी समारोह में कहा कि चीन पूर्ण संप्रभुता, सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित करने और समृद्धि बनाए रखने के लिए हांगकांग और मकाउ में "एक देश, दो प्रणाली" ढांचे को बनाए रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?