लाइव न्यूज़ :

शीर्ष यूरोपीय अदालत ने जर्मनी को उच्च वायु प्रदूषण के लिये ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:39 IST

Open in App

बर्लिन, तीन जून (एपी) यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जर्मनी 2010 से 2016 के बीच कई क्षेत्रों में “व्यवस्थित रूप से और लगातार” डीजल इंजनों से निकलने वाली हानिकारक गैस नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (एनओ2) की सीमा को पार कर गया है।

‘द यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस’ ने जर्मनी को 89 क्षेत्रों में से 26 क्षेत्रों में वार्षिक तय सीमा से ज्यादा नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित करने का दोषी पाया है। जिन स्थानों पर नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन तय सीमा से ज्यादा था उनमें बर्लिन, हैमबर्ग, कोलोन, डसेलडॉर्फ, म्यूनिख और स्ट्टगार्ट इलाके शामिल हैं।

इसमें पाया गया कि स्ट्टगार्ट और राइन-मेन क्षेत्र में प्रति घंटा उत्सर्जन को तय सीमा से ज्यादा पाया गया। राइन-मेन क्षेत्र में फ्रैंकफर्ट भी शामिल है।

यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग द्वारा 2018 में यह मामला अदालत में उठाया गया था।

अदालत ने कहा कि जर्मनी नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की सीमा को उक्त अवधि में यथासंभव कम रखने के लिये वायु गुणवत्ता योजना के उपायों को लागू करने में भी नाकाम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब