लाइव न्यूज़ :

सीरिया में ड्रोन हमले में अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मारा गया : अमेरिकी सेना

By भाषा | Updated: October 23, 2021 10:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर (एपी) अमेरिका की सेना ने कहा है कि उसने उत्तर पश्चिम सीरिया में शुक्रवार को हवाई हमले में अलकायदा के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया गया।

यूएस सेंट्रल कमान के प्रवक्ता सेना के मेजर जॉन रिग्सबी ने एक बयान में कहा कि ड्रोन हमले में अब्दुल हामिद अल मतार को मार गिराया गया।

रिग्सबी ने कहा कि अल-मतार के मारे जाने से अलकायदा को ‘‘अगली साजिश रचने और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर किए जाने वाले वैश्विक हमलों को अंजाम देने’’ में बाधा आएगी। उन्होंने कहा कि अलकायदा ने सीरिया, इराक और इससे बाहर हमलों को अंजाम देने के लिए सीरिया को अपना आधार बनाया है।’’

दक्षिणी सीरिया में एक अमेरिकी सैन्य चौकी को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादियों के ड्रोन और रॉकेट के हमले के दो दिन बाद अमेरिकी सेना ने यह ड्रोन हमला किया। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के हमले में वहां तैनात कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला