लाइव न्यूज़ :

काठमांडु से पहले इन विमान हादसों ने दहला दिया था दुनिया को

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 16:34 IST

बांग्लादेश का यात्री विमान आज (12 मार्च) नेपाल की राजधानी काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है, जिसमें 71 यात्रियों के सवार होने की सूचना है।

Open in App

बांग्लादेश का यात्री विमान आज (12 मार्च) नेपाल की राजधानी काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है, जिसमें 71 यात्रियों के सवार होने की सूचना है। इस हादसे में 20 यात्रियों की मौत की अब तक खबर नेपाल मीडिया के द्वारा दी गई है। हादसा उस समय हुआ जब विमान की लैंडिग हो रही थी उसी समय वह क्रैश हो गया।ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं उन प्लेन हादसों के बारें जिनमें कई यात्रियों की जान जा चुकी है।

ईरान प्लेन क्रैश

19 फरवरी 2018 को ईरान का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। खराब मौसम के चलते पहाड़ी इलाके में ये प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार 65 यात्रियों की मौत हो गई थी। एयरलाइन ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि चूंकि वे हादसे की जगह तक नहीं पहुंच पाए इसलिए सभी यात्रियों की मौत होने की पुष्टि नहीं कर सकता था हांलाकि बाद में साफ हो गया था कि सभी यात्रियों की हादसे में मौत हो गई थी । 

सीरिया प्लेन क्रैश

सीरिया में 7 मार्च 2018 को हुए रूसी विमान हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 39 हो गई है। जब हादसा हुआ था  उस समय कहा गया था कि इस हादसे में 32 यात्रियों की जान गई है लेकिन बाद में साफ हुए क्रूमेंबर को मिलाकर 39 लोगों की इस हादसे में जान गई थी। एक महीने के भीतर यह दूसरा रूसी विमान हादसा था। विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। रूसी एजेंसी टास ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि मृतकों के परिवारों को आवश्‍यक सहायता मुहैया कराया जाएगा।

इंडोनेशिया  विमान हादसा

28 दिसंबर 2014 को इंडोनेशिया से सिंगापुर की ओर जा रहा एयर एशिया का विमान भी दुर्घनाग्रस्त हो गया था। यह विमान इंडोनेशिया से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था जिसमें 162 लोग सवार थे। विमान QZ8501 का संपर्क जकार्ता हवाई यातायात नियंत्रण से स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 15 मिनट के ठीक बाद टूटा।

रूस विमान हादसा

रूस के भी एक विमान हादसे ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया था। 17 नवंबर, 2013 को रूस के कजान शहर में तातरस्तान एयरलाइंस का बोइंग 737 कजान एयरपोर्ट (रूस) में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। इसमें सवार सभी 50 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

पाकिस्तान विमान हादसा

20 अप्रैल, 2012 को भोजा एयर बोइंग 737 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मुख्य एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में छह क्रू मेंबर्स सहित 121 यात्रियों की मौत हो है।

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा