लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने में काफी देरी हो गयी है: ब्लिंकन

By भाषा | Updated: November 27, 2021 11:44 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 नवंबर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 26/11 हमलों की 13वीं बरसी पर मुंबई वासियों की सहनशीलता की तारीफ करते हुए पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा 2008 में किए गए नरसंहार के दोषियों को जल्द सजा देने की जरूरत पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गयी थी। हमलों में मारे गए लोगों में छह अमेरिकी भी शामिल थे।

ब्लिंकन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले को हुए 13 साल बीत गए हैं। आज बरसी पर हम छह अमेरिकियों समेत सभी मृतकों को और मुंबई वासियों की सहनशीलता को याद करते हैं। अपराधियों को सजा दिए जाने का लंबे समय से इंतजार है।’’

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका और भारत एकजुट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई की हाल की मेरी यात्रा में मैं भयानक आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर गई थी।’’

सांसद एलिसे स्टेफनिक ने कहा, ‘‘मुंबई में आतंकवादी हमले की 13वीं बरसी पर आज हम इसमें जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं। इस अन्याय को भुलाया नहीं जा सकता।’’

वहीं, यहां भारतीय दूतावास ने 26/11 हमलों की बरसी पर अपने परिसरों में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई नेता शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना