लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में टमाटर 400 रुपये किलो पर पहुंचा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 21, 2019 06:17 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि के लिए संघीय सरकार को दोषी ठहराया जा सकता है क्योंकि उसने किसी भी व्यापारी द्वारा मुफ्त आयात की अनुमति देने के बजाय कुछ लोगों के लिए आयात को सीमित कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नतीजतन, ताफ्तान सीमा पर सीमित मात्रा में टमाटर को पहले से ही बुक करने के बाद बेच दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में टमाटर की कीमत मंगलवार को 400 रुपये किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। टमाटर के आयात पर प्रतिबंध सहित कई कारण है जिसकी वजह से दाम चढ़ा है।

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में टमाटर की कीमत मंगलवार को 400 रुपये किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। टमाटर के आयात पर प्रतिबंध सहित कई कारण है जिसकी वजह से दाम चढ़ा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।   

डॉन न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने पिछले सप्ताह ईरान से 4,500 टन टमाटर आयात करने का परमिट जारी किया था, लेकिन बाजार में यह आगमन जोर नहीं पकड़ सका जिसके परिणामस्वरूप बढ़ती मांग की वजह से टमाटर की कीमतों में निरंतर वृद्धि होती चली गई। रिपोर्ट में एक व्यापारी के हवाले से बताया गया है कि ईरान से 4,500 टन टमाटर का आयात करने का परमिट दिया गया था लेकिन इसमें से केवल 989 टन टमाटर ही ​​पाकिस्तान पहुंच पाया।

कराची में लोगों को पिछले हफ्ते उस वक्त झटका लगा जब टमाटर की कीमत 300 रुपये किलो से बढ़कर बुधवार को 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस वर्ष टमाटर की पैदावार कम रहने की वजह से दाम चढ़े हैं। एक व्यापारी ने कहा, ‘‘अभी ईरान और स्वात के टमाटर कराची में बिक रहे हैं और इसकी भारी कमी है, जिसकी वजह से कीमतों में उछाल आया है।’’ इस महीने की शुरुआत में, टमाटर की आधिकारिक खुदरा दर 117 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि के लिए संघीय सरकार को दोषी ठहराया जा सकता है क्योंकि उसने किसी भी व्यापारी द्वारा मुफ्त आयात की अनुमति देने के बजाय कुछ लोगों के लिए आयात को सीमित कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नतीजतन, ताफ्तान सीमा पर सीमित मात्रा में टमाटर को पहले से ही बुक करने के बाद बेच दिया गया था। फलाही अंजुमन थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष हाजी शाहजहां ने कहा कि इससे पहले खुले आयात ने टमाटर की कीमतों को स्थिर रखा हुआ था। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल