लाइव न्यूज़ :

Tom and Jerry के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन, मिल चुका है ऑस्कर अवार्ड

By स्वाति सिंह | Updated: April 21, 2020 12:28 IST

मशहूर कार्टून 'टॉम एंड जेरी' के निर्देशक जीन डाइच का 95 की उम्र में निधन हो गया। डाइच ने 1961 में अपनी फिल्म मुनरो के लिए ऑस्कर जीता था। जीन डाइच के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्टून फिल्म्स के निर्माता और निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। जीन डिच को साल 1960 में अपनी एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म 'मुनरो' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

प्राग: मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी (tom and jerry), पोपाय द सेलर मैन (popeye the saler man) जैसे शानदार कार्टून फिल्म्स के निर्माता और निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। जीन डिच इन दिनों कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 16 अप्रैल को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। इस बात की पुष्टि उनके दोस्त पीटर हिमल ने शनिवार को की।

जीन डिच को साल 1960 में अपनी एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म 'मुनरो' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। उन्हें मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स 'टॉम एंड जेरी' की वजह से सबसे ज्यादा पहचान मिली। बता दें कि डिच का जन्म 8 अगस्त 1924 को शिकागो में हुआ था। जीन पहले अमेरिकी सेना से जुड़े हुए थे। नॉर्थ अमेरिकी सेना में काम करने के दौरान उन्होंने कई पायलट्स को ट्रेनिंग भी दी थी। हालांकि उनकी तबीयत ज्‍यादातर खराब रहती थी। जिस वजह से उन्हें सेना से 1944 में हटा दिया गया।

इसके बाद उन्होंने एनिमेशन में अपना हाथ आजमाया। यहां उन्होंने सबसे पहले एनिमेटेड स्टूडियो यूनाइटेड प्रोडक्शन ऑफ अमेरिका के साथ काम किया। बाद में टैरीटून्स के क्रिएटिव डायरेक्टर बन गए। उन्‍होंने इस दौरान भी कई कार्टून करेक्‍टर्स बनाए। उन्होंने टॉम एंड जैरी के लगभग 13 एपिसोड बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने टॉम टैरिफिक सीरीज और सिडनीज फैमिली ट्री भी बनाए थे। अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए उन्हें चार बार आस्कर नॉमिनेशन किया गया। साल 1967 में फिल्म मुनरो के लिए उन्होंने आस्कर पुरस्कार जीता। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला