लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भूकम्प ने निगलीं 30 जिंदगियां, 370 से अधिक लोग हुए घायल, सेना चला रही है बचाव अभियान

By भाषा | Updated: September 25, 2019 12:05 IST

पाकिस्तान में भूंकम से कम से कम 30 लोगों के मारे जाने और 370 से अधिक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई शहरों में मंगलवार को आए 5.8 तीव्रता के भूकम्प के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 30 हो गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्प का केन्द्र पीओके में न्यू मीरपुर के निकट स्थित था।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई शहरों में मंगलवार को आए 5.8 तीव्रता के भूकम्प के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 30 हो गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्प का केन्द्र पीओके में न्यू मीरपुर के निकट स्थित था। पीओके भूकम्प से बुरी तरह प्रभावित हुआ। भूकम्प चार बजकर दो मिनट पर आया जिसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से अपनी खबर में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने और 370 से अधिक के घायल होने की जानकारी दी। खबर में पीओके के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के सचिव शाहिद मोहिद्दीन के हवाले से कहा गया कि मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 100 लोगों की हालत गंभीर है।

कोहाट, चारसद्दा, कसूर, फैसलाबाद, गुजरात, सियालकोट, ऐबटाबाद, मनसेहरा, चित्राल, मलकंद, मुल्तान, ओकारा, नौशेरा, अटक और झंग सहित कई शहरों में भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने न्यूयार्क गये प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया था।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी शोक प्रकट किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पीओके में नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए भूकम्प पीड़ितों के लिए ‘‘तुरन्त बचाव अभियान चलाने’’ के निर्देश दिये हैं।

सेना की मीडिया इकाई ने ट्वीट किया कि सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता दलों के साथ भेजा गया है। 

टॅग्स :भूकंपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?