लाइव न्यूज़ :

जापान में ओलंपिक के उद्घाटन से दो सप्ताह पहले तोक्यो के लिए आपात स्थिति की घोषणा

By भाषा | Updated: July 8, 2021 15:10 IST

Open in App

तोक्यो, आठ जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से शहर में आपात स्थिति की घोषणा की। इसके बाद तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगाये जाने की संभावना है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक बृहस्पतिवार को तोक्यो पहुंच गये।

सुगा ने कहा कि सोमवार से आपात स्थिति प्रभाव में आ जाएगी और 22 अगस्त तक रहेगी। इसका मतलब हुआ कि 23 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त तक चलने वाले ओलंपिक का आयोजन पूरी तरह आपातकालीन कदमों के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि देश में भविष्य में संक्रमण के मामले फिर से न बढ़ें, इसके लिए आपात स्थिति लागू करना जरूरी है।

तोक्यो के हानेदा हवाईअड्डे पर कैमरों सें बचते हुए बाक आईओसी के मुख्यालय पहुंचे जो शहर के बीचोंबीच स्थित पांच सितारा होटल में बनाया गया है। बताया जाता है कि उन्हें तीन दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा।

आईओसी और स्थानीय आयोजक जापान की जनता और चिकित्सा बिरादरी के बावजूद महामारी के दौरान खेलों के आयोजन का प्रयास कर रहे हैं।

आपात स्थिति में मुख्य रूप से ध्यान शराब परोसने वाले बार और रेस्तराओं को बंद करने की अपील पर है। यह शराब परोसने पर पाबंदी ओलंपिक संबंधी गतिविधियों को सीमित करने की ओर एक कदम है। तोक्यो के निवासियों से घरों में रहने और घर से टीवी पर ही ओलंपिक देखने को कहा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तामुरा ने कहा, ‘‘मुख्य मुद्दा यह है कि लोगों को ओलंपिक का आनंद उठाते हुए शराब पीने के लिए बाहर जाने से कैसे रोका जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें