लाइव न्यूज़ :

भारत को नीरव मोदी का प्रत्यर्पण रोकने के लिए वकील ने दिया असांजे से संबंधित मामले का उदाहरण

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:38 IST

Open in App

लंदन, सात जनवरी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की वकील ने भारत को उसका प्रत्यर्पण रोकने के लिए जूलियन असांजे से जुड़े मामले का उदाहरण दिया जिसमें एक ब्रिटिश अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे के आधार पर विकीलीक्स के संस्थापक का अमेरिका को प्रत्यर्पण रोक दिया है।

नीरव अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई में दो दिन तक चलने वाली अंतिम दलीलों के लिए बृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुआ।

वह पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े लगभग दो अरब डॉलर के घोटाले मामले में फर्जीवाड़े, धनशोधन और गवाहों को धमकाने के आरोपों का सामना कर रहा है।

उसकी वकील ने सोमवार को आए उस आदेश का हवाला दिया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर अमेरिका को असांजे का प्रत्यर्पण रोक दिया गया है।

जिला न्यायाधीश ने असांजे के मामले में कहा था कि आरोपी अपनी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के चलते प्रत्यर्पण किए जाने पर आत्महत्या कर सकता है।

अब यह मामला अपील का विषय है।

नीरव की वकील क्लेयर मोंटगोमरी ने कहा कि असांजे की तरह ही उसके मुवक्किल का मामला है और मार्च 2019 से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब होती जा रही है।

भारत की ओर से पैरवी कर रही क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कार्यवाही को स्थगित करने का आग्रह करते हुए कहा कि उसकी मानसिक स्थिति का किसी स्वतंत्र मनोचिकित्सक से आकलन कराया जाए।

हालांकि, जिला न्यायाधीश सैम्यूल गूज ने इस आग्रह को नहीं माना और कहा कि भारत सरकार के पास बचाव पक्ष के गवाह एवं कई मौकों पर नीरव की मानसिक स्थिति का आकलन कर चुके फॉरेंसिक मनोचिकित्सक डॉक्टर एंड्रू फॉरेस्टर की पांच रिपोर्टों पर जवाब देने का ‘‘पर्याप्त अवसर’’ है।

सीपीएस शुक्रवार को नीरव के खिलाफ मामले पर विस्तृत दलीलों को अंतिम रूप देगी और फैसला अगले कुछ सप्ताह में आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब