लाइव न्यूज़ :

टीएनए ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, विवादित कानून रद्द करने पर जोर

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:45 IST

Open in App

कोलंबो, 29 सितंबर श्रीलंका में तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से देश के विवादित आतंकवाद रोधी कानून को रद्द करने की आवश्यकता पर जोर दिया जो पुलिस को बिना मुकदमा चलाए संदिग्धों को गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।

यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका की यात्रा पर आया है। मुख्य तमिल पार्टी टीएनए ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को हुई बैठक के दौरान उन्होंने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से अन्य संविधान में संशोधन की संभावना पर भी चर्चा की।

यूरोपीय संघ का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर को यहां पहुंचा और उसके कई उच्च स्तरीय बैठकें करने की संभावना है।

उसने कहा, ‘‘हमारे प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और पीटीए (आतंकवाद रोकथाम कानून) रद्द करने पर जोर दिया।

यह प्रतिनिधिमंडल यहां यूरोपीय संघ को श्रीलंका द्वारा किए जाने वाले निर्यात के लिए दी जाने वाली जीएसपी प्लस व्यापार छूट का आकलन करने आया है। श्रीलंका के लिए जीएसपी प्लस प्राथमिकताएं देश में तीन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सम्मेलनों के क्रियान्वयन में कमियों के कारण 2010 में वापस ले ली गयी थीं। श्रीलंका को 2017 मई में जीएसपी प्लस में फिर से शामिल किया गया था।

यूरोपीय संघ के जीएसपी प्लस व्यापार छूट से यूरोप में श्रीलंका के निर्यात को कर से छूट मिलती है। यह श्रीलंका के कपड़ा और मत्स्य उद्योग के लिए काफी फायदेमंद रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला