लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से सैनिकों को घर बुलाने का समय आ गया है : बाइडन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी साहस एवं बलिदान के 20 वर्ष बाद सैनिकों को घर वापस बुलाने का समय आ गया है। उन्होंने साथी नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनका प्रशासन देश के लिए भविष्य में पनपने वाले खतरों को कुचलने के लिए क्षमताएं बरकरार रखेगा।

बाइडन ने यह आश्वासन बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने पहले भाषण में युद्ध से थक चुके अमेरिकियों को दिया।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, “अमेरिकी पराक्रम एवं बलिदान के 20 वर्षों बाद, वक्त हमारे सैनिकों को घर वापस बुलाने का है। ऐसा करते हुए भी हम देश के सामने भविष्य में आने वाले खतरों को कुचलने के लिए एड़ी चोटी की क्षमताएं बरकरार रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “लेकिन यह भूल न करें - आतंकवादियों का खतरा 2001 के बाद से अफगानिस्तान से इतर भी पनपा है और हमें अमेरिका के लिए कहीं से भी उभरने वाले खतरों के प्रति चौकन्ना रहना होगा। अलकायदा और आईएसआईएस की मौजूदगी यमन, सीरिया, सोमालिया और अफ्रीका तथा पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों और उनसे परे भी हैं।”

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, बाइडन ने घोषणा की थी कि वह 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लेंगे। अमेरिका अफगानिस्तान से सैनिकों की अंतिम टुकड़ियों को बुलाने की प्रक्रिया इस साल एक मई से शुरू करेगा।

जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के वक्त अफगानिस्तान में 2,500 से 3,000 अमेरिकी सैनिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक