लाइव न्यूज़ :

टाइम ‘किड ऑफ द ईयर’ गीतांजलि टीके के प्रभावी वितरण पर कर रही हैं ध्यान केंद्रित

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:28 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

न्यूयार्क, 14 दिसंबर ‘टाइम’ पत्रिका की पहली ‘किड ऑफ द ईयर’ और भारतीय मूल की 15 वर्षीय अमेरिकी वैज्ञानिक गीतांजलि राव ने कहा है कि वह कोरोना वायरस के टीके के प्रभावी वितरण का समाधान खोजने की कोशिश में जुटी हैं और भविष्य में वैश्विक महामारियों को रोकने के उपाय खोजने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

गीतांजलि ने ‘पीटीआई’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह टीका वितरण के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी आधारित उपकरणों के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। प्रभावी टीका वितरण कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए चुनौती है।

गीतांजलि ने प्रौद्योगिकी का उपयोग कर दूषित पेयजल से लेकर अफीम की लत और साइबर धौंस जैसे मुद्दों से निपटने के मामले में शानदार कार्य किया है।

टाइम की प्रथम ‘किड ऑफ द ईयर’ के लिये 5,000 से अधिक दावेदारों में से गीतांजलि का चयन किया गया।

गीतांजलि ने कहा, ‘‘मैं निश्चित ही वैश्विक महामारी से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। हमारे सामने अगली सबसे बड़ी समस्या टीकों का वितरण और टीका देने संबंधी प्राथमिकता तय करना है। मैं इसे अपने डेटा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से देख रही हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह अभी इस पर ‘‘विचार मंथन’’ करने के चरण में हैं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को टीका दिए जाने की आवश्यकता है। ऐसे में ‘‘मैं विचार कर रही हूं कि टीका वितरण की योजना बनाने के लिए भविष्य सूचक विश्लेषण और डेटा मॉडल का किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है’’।

उन्होंने कहा कि वह ‘किड ऑफ द ईयर’ चुने जाने पर बहुत उत्साहित हैं।

अपने कार्यों के जरिए कई लोगों के लिए प्रेरणा बनीं गीतांजलि अपनी मां भारती और पिता राम राव तथा परिवार को अपनी ‘‘सबसे बड़ी प्रेरणा’’ बताती हैं।

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि अधिक से अधिक लड़कियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में अध्ययन के अवसर मिलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब