लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में नयी जनसंख्या नीति लाने का समय आ गया है : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के बीच बढ़ती आबादी को रोकने के लिए पार्टी शासित असम और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कर्नाटक में एक नई जनसंख्या नीति लाने की मंगलवार को वकालत की।

चिक्कमंगलुरु से भाजपा विधायक रवि ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि कर्नाटक अपनी बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए असम और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एक नई जनसंख्या नीति लाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीमित प्राकृतिक संसाधनों के उपलब्ध होने से जनसंख्या विस्फोट होने पर प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन होगा।’’

इससे पहले, राज्य के कानून मंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा था कि चर्चा और विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।

‘उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030’ को हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती जनसंख्या को स्थिर करने और समयबद्ध तरीके से मातृ एवं शिशु मृत्यु को कम करने के लिए पेश किया था। उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा राज्य विधि आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

भाजपा शासित एक और राज्य असम ने भी घोषणा की है कि वह राज्य द्वारा वित्त पोषित विशिष्ट योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए धीरे-धीरे दो-बच्चों की नीति को लागू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब